महराजगंज। निचलौल थाना पुलिस पर कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी राजू कुमार गुप्ता के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगया है। वही मामले कों लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में देखने कों मिला। गुरुवार को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक महराजगंज को ज्ञापन सौंपकर प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि निचलौल थाना पुलिस द्वारा पूर्व प्रत्याशी राजू कुमार गुप्ता के साथ कथित तौर पर अत्यंत अभद्र एवं अपमानजनक व्यवहार किया गया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि एक जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता के साथ पुलिस का इस तरह का व्यवहार गंभीर चिंता का विषय है। घटना के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में आक्रोश व्याप्त है।कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि जांच के दौरान यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त विभागीय एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके और पुलिस प्रशासन की निष्पक्षता पर लोगों का विश्वास कायम रहे।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आम नागरिक पुलिस से सुरक्षा, सम्मान और न्याय की अपेक्षा करता है। ऐसे में पुलिसकर्मियों पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच आवश्यक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आगे की कार्रवाई करेगी।पइस दौरान विनोद कुमार सिंह, गोपाल शाही, नूर आलम, चंद्रजीत भारती, रिंकू गुप्ता, सैयद जावेद, यूसुफ, राम प्यारे, राजेश, राजू गुप्ता, राम अवध मौर्या, सुशील कुमार और आनंद कन्नौजिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Star Public News Online Latest News