सहकारी समिति के सचिव पर खाद वितरण में गड़बड़ी का आरोप, उपजिलाधिकारी से जांच की मांग

निचलौल(महराजगंज़)विकास खंड निचलौल क्षेत्र के ग्राम परागपुर निवासी एक किसान ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर सहकारी समिति के सचिव पर खाद वितरण में अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।शिकायतकर्ता का आरोप है कि समिति से खाद वितरण के दौरान निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया तथा खाद वितरण में मनमानी की गई। मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषि के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने संबंधित अभिलेखों की जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाने की भी अपील की है।उपजिलाधिकारी को संबंधित शिकायती पत्र में कहा गया है कि यदि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो खाद वितरण में हुई कथित अनियमितताओं का खुलासा हो सकता है। शिकायतकर्ता ने प्रशासन से दोषियों पर कठोर कार्रवाई तथा किसानों के हितों की रक्षा करने की मांग की है।

जिला प्रभारी-विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

जन्म-मृत्यु पंजीकरण में देरी पर बदले नियम, अब दो साल तक DM के अधिकृत अधिकारी से मिलेगा आदेश

निचलौल(महराजगंज़)जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर उत्तर प्रदेश में नई व्यवस्था लागू की गई है। चिकित्सा एवं …