दो अलग-अलग सड़क हादसे, पांच घायल जिला अस्पताल रेफर

निचलौल(महराजगंज़)स्थानीय थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।पहली दुर्घटना निचलौल-गोरखपुर मार्ग पर ग्राम सभा ओबरी के पास हुई, जहां ऑटो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो चालक मंहगु पासवान (55) पुत्र जगदेई निवासी मनिकापुर, थाना बरगदवा तथा बाइक चालक सलमान (22) पुत्र शकील अहमद निवासी सोनिया बरवा, थाना सिंदुरिया घायल हो गए। बाइक पर सलमान के साथ उसका मित्र सईद (19) भी सवार था, जो गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि दोनों निचलौल आए थे और वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।दूसरी दुर्घटना निचलौल-चिउटहा मार्ग पर ग्राम सभा खोनहौली स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई। इस हादसे में संतोष कसौधन (45) पुत्र रामबेलास निवासी खोनहौली तथा विवेक पटेल (36) पुत्र रामनिवास पटेल निवासी रतनपुर, थाना सिंदुरिया घायल हो गए। दोनों को भी प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जिला प्रभारी-विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

मदनपुरा गौसदन में सोलर पैनल चोरी, अज्ञात चोरों ने दिया घटना को अंजाम

🔊 Listen to this महराजगंज़।निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मदनपुरा स्थित गौसदन में बीती …