युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह के निधन पर डीएम-एसपी ने जताया गहरा शोक, परिजनों को बंधाया ढांढस

निचलौल(महराजगंज) लखनऊ में असामयिक निधन का शिकार हुए युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह के पैतृक आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने उनके आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की, गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। डीएम और एसपी ने राहुल सिंह के निधन को देश के वैज्ञानिक समुदाय के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उनकी प्रतिभा और उपलब्धियां सदैव युवाओं के लिए प्रेरणा बनी रहेंगी। उन्होंने शोकाकुल परिवार को हरसंभव प्रशासनिक सहयोग का भरोसा दिलाया और कहा कि आवश्यक सभी कार्यवाही नियमानुसार सुनिश्चित की जाएगी। दिनभर राहुल सिंह के आवास पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों का आना-जाना लगा रहा। सभी ने दिवंगत युवा वैज्ञानिक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह के असामयिक निधन से पूरे जनपद में शोक की लहर है। उन्हें जानने वाले लोग उनकी प्रतिभा, सादगी और वैज्ञानिक क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद कर भावुक नजर आए।

 

जिला प्रभारी-विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

मदनपुरा गौसदन में सोलर पैनल चोरी, अज्ञात चोरों ने दिया घटना को अंजाम

🔊 Listen to this महराजगंज़।निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मदनपुरा स्थित गौसदन में बीती …