निचलौल बस स्टैंड के सामने रेस्टोरेंट की आड़ में अवैध मॉडल शॉप संचालित होने का आरोप

निचलौल(महराजगंज़))नगर के मुख्य बस स्टैंड के ठीक सामने गुप्ता अनुज्ञापी की दुकान के बगल स्थित एक रेस्टोरेंट की आड़ में कथित रूप से अवैध ‘मॉडल शॉप’ संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। शाम होते ही यहां खुलेआम सार्वजनिक स्थान पर शराब परोसी जाती है, जिससे आसपास का माहौल प्रभावित हो रहा है। रेस्टोरेंट के भीतर और बगल में शटर आधा बंद कर ग्राहकों को शराब परोसी जाती है। यह गतिविधि लंबे समय से जारी है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। सूत्रों के हवाले से यह भी दावा किया जा रहा है कि ऐसे अवैध संचालन को आबकारी विभाग की कथित मिलीभगत का संरक्षण प्राप्त है शिकायतों के बावजूद प्रशासन कार्रवाई करने के बजाय क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों का हवाला देकर किसी भी अवैध मॉडल शॉप के संचालन से इनकार करता रहा है। प्रतिदिन शाम के समय मौके पर शराब परोसने की गतिविधियां देखी जा रही है

जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

ठूठीबारी में युवती को जहरीले सांप ने काटा, हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज़)ठूठीबारी क्षेत्र में सोमवार को एक 18 वर्षीय युवती को जहरीले …