बकरीद पर्व को लेकर सिंदुरिया थाने में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

एसडीएम सदर व क्षेत्राधिकारी ने शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील

सिंदुरिया(महराजगंज)आगामी बकरीद पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर थाना सिंदुरिया परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम सदर, पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल शुक्ला मौजूद रहे। इसके साथ ही क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, धर्मगुरु एवं जनप्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की।बैठक के दौरान अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। एसडीएम सदर ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि बकरीद के अवसर पर किसी भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न की जाए। उन्होंने कहा कि कुर्बानी केवल अपने घरों के अंदर ही करें तथा सार्वजनिक स्थानों पर किसी प्रकार की गतिविधि न हो।उन्होंने यह भी कहा कि कुर्बानी के बाद निकलने वाले रक्त व अवशेषों को मिट्टी में दबा दिया जाए ताकि गंदगी न फैले और रक्त इधर-उधर न पसरे। प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील करते हुए अधिकारियों ने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सिंदुरिया थाना प्रभारी विशाल शुक्ला ने कहा कि पर्व के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई। बैठक में मौजूद लोगों ने भी प्रशासन को सहयोग देने का आश्वासन दिया।

सिंदूरिया संवाददाता – रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

मदनपुरा गौसदन में सोलर पैनल चोरी, अज्ञात चोरों ने दिया घटना को अंजाम

🔊 Listen to this महराजगंज़।निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मदनपुरा स्थित गौसदन में बीती …