निचलौल (महराजगंज) जिले के नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निचलौल ब्लाक के ग्राम सभा बड़हरा चरागहा के प्रधान राजकुमार कुशवाहा को विशेष रूप से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने मंच पर बुलाकर प्रधान को 30 लाख रुपये का प्रोत्साहन चेक प्रदान किया और उनके द्वारा गांव में किए गए विकास कार्यों की सराहना की। जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के समग्र विकास और उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों को लगातार प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने ग्राम प्रधान राजकुमार कुशवाहा के कार्यों को ग्रामीण विकास के लिए प्रेरणादायक बताया।मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान मिलने के बाद ग्राम सभा बड़हरा चरागहा सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और समर्थकों ने प्रधान को बधाई देते हुए इसे गांव के लिए गौरव का क्षण बताया। कार्यक्रम के दौरान जनसभा में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
जिला प्रभारी-विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News