छह लोगों के विरुद्ध मारपीट में प्राथमिकी दर्ज

सिंदुरिया(महराजगंज)स्थानीय थाना क्षेत्र में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में कुल छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।ग्राम सभा पतरेगवा टोला शीतलापुर की निवासी सरोज देवी ने दी गई तहरीर में बताया कि बीते 24 मार्च की सुबह करीब आठ बजे उनकी जेठानी संजू ने उनके नल पर कूड़ा फेंक दिया। विरोध करने पर संजू, इंदल, ज्योति और विशाल एकजुट होकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।वहीं दूसरी घटना में भागाटार निवासी नजरुद्दीन ने बताया कि 23 मार्च की शाम करीब 7:30 बजे वह सिंदुरिया नहर पुल के पास मौजूद थे। इसी दौरान सिंदुरिया निवासी सन्नी और परदेशी नशे की हालत में वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट करने लगे। आसपास के लोगों द्वारा विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।सिंदुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अनुसार दोनों मामलों में तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सिंदुरिया संवाददाता – रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर थाना निचलौल परिसर में हुआ योगाभ्यास

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज़)अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को थाना निचलौल परिसर …