ब्लॉक परिसर में एक्सपायरी दवाओं को जलाने से फैला जहरीला धुआं, दो कर्मचारी बेहोश

निचलौल (महराजगंज)ब्लॉक परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बड़ी मात्रा में एक्सपायरी दवाओं को इकट्ठा कर आग के हवाले कर दिया गया। दवाओं के जलने से उठे जहरीले धुएं ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस जहरीले धुएं का असर इतना गंभीर रहा कि सुबह ब्लॉक परिसर में टहल रहे दो कर्मचारी बेहोश हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें संभाला और तत्काल नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद उन्हें होश आया। फिलहाल दोनों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है, लेकिन इस घटना ने स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। लोगों का कहना है कि सरकार द्वारा पशुओं के इलाज के लिए मुफ्त दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, ऐसे में इतनी बड़ी मात्रा में दवाओं का एक्सपायर हो जाना अपने आप में लापरवाही को दर्शाता है। साथ ही, उन्हें खुले में जलाना पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए खतरनाक है।

जिला प्रभारी-विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर थाना निचलौल परिसर में हुआ योगाभ्यास

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज़)अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को थाना निचलौल परिसर …