तीन दिन पूर्व गुमशुदा किशोर आनंदनगर से बरामद

सिंदुरिया(महराजगंज)सिंदुरिया व कोतवाली क्षेत्र से लापता दो किशोरों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। दोनों मित्र 26 फरवरी की सुबह लगभग आठ बजे अपने-अपने घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया और संबंधित थानों में गुमशुदगी की तहरीर दी गई।
जानकारी के अनुसार राजवीर उर्फ अंकुश वर्मा निवासी सवना, थाना कोतवाली तथा आयुष पटेल निवासी अरनहवा टोला झनझनपुर, थाना सिंदुरिया — दोनों की उम्र लगभग 14 वर्ष है और वे कक्षा नौ के छात्र हैं। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर पुलिस को सूचना दी।
गुमशुदगी दर्ज होने के बाद दोनों थानों की पुलिस और एसओजी टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। झनझनपुर चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तथा तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए। आयुष पटेल के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस टीम ने शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे आनंदनगर रेलवे स्टेशन से दोनों किशोरों को सकुशल बरामद कर लिया।
बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। यह जानकारी थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने दी।

सिंदुरिया संवाददाता – रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

मोटरसाइकिल की टक्कर से देवर-भाभी घायल

🔊 Listen to this महराजगंज़। पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया दर्शन के लिए आए देवर-भाभी मोटरसाइकिल …