महराजगंज में सामाजिक समरसता महारैली की तैयारी तेज, डॉ. अरविंद राजभर ने किया रैली स्थल का निरीक्षण

सिंदुरिया(महराजगंज)डॉ. अरविंद राजभर, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का संगठनात्मक दौरा हुआ। इस दौरान उन्होंने 15 मार्च को प्रस्तावित सामाजिक समरसता महारैली की तैयारियों की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत बैठक की। डॉ. राजभर ने कहा कि यह अभियान ‘मिशन 2027’ के तहत एक बार फिर एन डी ए सरकार को स्थापित करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने महराजगंज पहुंचकर रैली स्थल का निरीक्षण किया और कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपीं। साथ ही न्याय पंचायत, बूथ और पंचायत स्तर पर जनसंपर्क अभियान तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी बताया कि 8 मार्च को वे स्वयं महराजगंज आकर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। डॉ. राजभर ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी बूथ स्तर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचकर लोगों को सामाजिक समरसता महारैली में सहभागिता के लिए आमंत्रित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस महारैली का उद्देश्य माननीय मंत्री ओमप्रकाश राजभर की उस विचारधारा को आगे बढ़ाना है, जो शोषित, वंचित और गरीब तबकों की आवाज को बुलंद करने पर केंद्रित है।इससे पहले डॉ. राजभर ने घोषणा की थी कि 15 मार्च को महराजगंज के धनेवा-धनेई स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के सामने सामाजिक समरसता महारैली का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत 22 फरवरी को आजमगढ़ के अहीरौली में आयोजित पहली महारैली से हुई, जिसमें लाखों की संख्या में लोग शामिल हुए थे। पार्टी का लक्ष्य 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पूरे प्रदेश में कुल आठ महारैलियां और 63 अन्य रैलियों का आयोजन करना है। अंत में डॉ. राजभर ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से 15 मार्च की महारैली में पहुंचकर सामाजिक समरसता के इस अभियान को सफल बनाने की अपील की।

सिंदुरिया संवाददाता – रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

गड़ौरा में इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य में अनियमितता, पीली मिट्टी डालकर कराया जा रहा निर्माण

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज)विकास खंड निचलौल के ग्राम सभा गड़ौरा में चल रहे इंटरलॉकिंग …