रामपुर बुजुर्ग में मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन में गुंजी महिला सुरक्षा की आवाज

झनझनपुर (महराजगंज)मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत रविवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।मिशन शक्ति टीम ने सम्मेलन में उपस्थित 100 महिलाओं एवं बालिकाओं को छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या, बलात्कार व साइबर अपराध जैसे मामलों से बचाव एवं कानूनी सहायता के उपायों की जानकारी दी। महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 102, 181 के उपयोग के बारे में बताया गया। साथ ही “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” जैसी कल्याणकारी योजनाओं पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया। सम्मेलन में बालिकाओं को घर से भागने जैसी घटनाओं के सामाजिक दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें और कानूनी मदद लेने में संकोच न करें। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अधिकारी सुमन गुप्ता, महिला उपनिरीक्षक निहारिका रंजन, महिला आरक्षी नीलम यादव, चन्दा यादव, साधना चौबे, आशा कार्यकर्ता कुसमावती देवी, प्रियंका, राधिका तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गायत्री देवी मौजूद रहीं।

झनझनपुर संवाददाता – रंजीत शर्मा की रिपोर्ट

Check Also

मोटरसाइकिल की टक्कर से देवर-भाभी घायल

🔊 Listen to this महराजगंज़। पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया दर्शन के लिए आए देवर-भाभी मोटरसाइकिल …