युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

सिंदुरिया(महराजगंज)स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में 22 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार सोनिया बरवा निवासी गुड्डू गिरी ने सिंदुरिया पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री अंकिता 22 वर्ष मंगलवार की शाम लगभग पांच बजे घर में पंखे से साड़ी के सहारे लटककर आत्महत्या कर ली। उस समय परिवार के अन्य सदस्य खेत में काम करने गए थे। खेत से लौटकर जब उन्होंने आवाज दी और कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो घर के अंदर जाकर देखा कि अंकिता पंखे से लटकी हुई थी।बताया  कि अंकिता अपने तीन भाइयों में सबसे छोटी थी। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद देर शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सिंदुरिया संवाददाता – रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

नहर में मछली पकड़ना पड़ा भारी, युवक को घड़ियाल ने बनाया निशाना; तलाश जारी

निचलौल(महराजगंज़)सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के गेड़हवा गांव के पास सोमवार को टेलफाल नहर में मछली पकड़ने …