Breaking News

चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना, नकदी व जेवरात चोरी

महराजगंज।नगर पालिका क्षेत्र के शिवनगर वार्ड संख्या-17 में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए नकदी और कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित गृहस्वामी ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़ित विजय कुमार यादव पुत्र स्व. चंद्रिका प्रसाद, निवासी शिवनगर, नगर पालिका महराजगंज के अनुसार वह 9 फरवरी को अपनी पत्नी के साथ चंदौली गए थे। 10 फरवरी को जब वे वापस लौटे तो घर के बेडरूम का ताला टूटा मिला। कमरे के अंदर रखी अलमारी भी टूटी हुई थी। अलमारी की जांच करने पर पता चला कि उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात, जिनमें सोने का हार, मंगलसूत्र, झुमका, अंगूठियां, लॉकेट, गले की चेन, टीका, नथिया, पायल, चांदी के सिक्के सहित लगभग 2 लाख रुपये नकद गायब थे। इसके अलावा घर के दरवाजे की कुंडी और अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त मिला। पीड़ित ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी और कोतवाली थाने में लिखित तहरीर सौंपकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्रीय लोगों में दहशत का माहौल है और उन्होंने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है।

संवाददाता – श्रवण कुमार वर्मा की रिपोर्ट

Check Also

चिउरहा में फैक्ट्री के गंदे पानी से सड़क पर जलभराव, शिकायत पर पहुंचे एडीएम

🔊 Listen to this झनझनपुर (महराजगंज)सदर क्षेत्र के चिउरहा में सड़क पर फैक्ट्री का दूषित …