युवक पर जानलेवा हमला, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज।निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कोहडवल में शनिवार की दोपहर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नीरज गुप्ता (18 वर्ष) पुत्र दिनेश गुप्ता पर ज्ञान भारती स्कूल के सामने कुछ लोगों ने रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हमलावरों की पहचान तथा हमले के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रभारी विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

जन्म-मृत्यु पंजीकरण में देरी पर बदले नियम, अब दो साल तक DM के अधिकृत अधिकारी से मिलेगा आदेश

निचलौल(महराजगंज़)जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर उत्तर प्रदेश में नई व्यवस्था लागू की गई है। चिकित्सा एवं …