ई -रिक्सा चालकों ने उपजिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

निचलौल(महराजगंज)अवैध वसूली को लेकर स्थानीय ई -रिक्शा चालको ने उपजिलाधिकारी को लिखित शिकायत पत्र देकर अवैध वसूली बंद कराने का गुहार लगाया । वाहन चालकों का कहना है कि हम लोगों से अवैध वसूली व अशब्द भाषा गाली गलौज करते हुए डरा धमका कर स्टेण्ड बसूली किया जा रहा है। ई – रिक्सा चला कर हम सभी गरीब अपने परिवार का जीवन यापन कर रहे है चालकों का कहना है की शासन से कोई भी शुक्ल ई -रिक्सा चालकों के लिए देय नहीं है उसके बावजूद भी डरा धमाका कर पैसा लिया जा रहा है टैक्सी स्टेण्ड ठेकेदार द्वारा अशब्द व गाली देते हुए मरने की धमकी दी जा रही है जिससे हम सभी चालक अपना अपना ई -रिक्सा तहसील मे लाकर उपजिलाधिकारी को लिखित शिकायती पत्र दिए है।

निचलौल तहसील प्रभारी-विजय पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय में बच्चों को नहीं बुलाने पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई नाराजगी

🔊 Listen to this महराजगंज। विकास खण्ड सिसवा क्षेत्र के करमही में स्थिति स्वतंत्रता दिवस …