एसएसपी ने भोजनालय कक्ष का उद्घाटन कर गरीबों को बाटे कम्बल

इटावा(ब्यूरो) एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने थाना बसरेहर परिसर के नवनिर्मित भोजनालय कक्ष का उद्घाटन कर गरीब लोगों को सर्दी से निजात दिलाने के लिए कम्बल वितरित किये।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने पुलिस सुधार की दिशा में कार्य करते हुए थाना बसरेहर परिसर के नवनिर्मित भोजनालय कक्ष का उद्घाटन किया। इसके उपरांत एसएसपी ने थाना परिसर का निरीक्षण कर चौकीदारों एवं गरीब असहाय व्यक्तियों को ठंड से बचने हेतु कंबल वितरित किए एवं उनकी समस्याओं को सुनकर तत्काल संबंधित अधिकारी को समस्या के निराकरण हेतु निर्देशित किया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी सैफई एवं अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिला प्रभारी इटावा-विवेक कुमार की रिपोर्ट

Check Also

जन्म-मृत्यु पंजीकरण में देरी पर बदले नियम, अब दो साल तक DM के अधिकृत अधिकारी से मिलेगा आदेश

निचलौल(महराजगंज़)जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर उत्तर प्रदेश में नई व्यवस्था लागू की गई है। चिकित्सा एवं …