बजरंग दल ने जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी

चौक(महराजगंज) राष्ट्रीय बजरंग दल की टीम ने जनरल सीडीएस बिपिन रावत जी को श्रद्धांजलि दिया।भारत के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और सेना के 11 अन्य अधिकारियों की बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई।वहीं राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश मंत्री अमित पांडेय जी ने कहा कि जनरल रावत बेमिसाल सैनिक थे। सच्चे देशभक्त थे और उन्होंने हमारी सेनाओं के मॉर्डनाइजेशन के लिए योगदान दिया। उनके जाने से देश को गहरा दुख हुआ है।इस अवसर पर राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता,ब्लाक मंत्री विशाल पुष्कर, ब्लाक अध्यक्ष वीर सीह, विमलेश पटेल, कृष्णा,शिवम्,श्याम मोहन,कौशल,अतुल,संजय,अशोक कन्नौजिया, आदि बजरंग दल कार्यकर्ता मौजूद रहे।

चौक नगर सवांददाता – श्रवण कुमार वर्मा की रिपोर्ट

Check Also

अज्ञात जहरीला पदार्थ खाने से महिला की तबीयत बिगड़ी, सीएचसी में कराया गया भर्ती

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज)भेड़िहारी गांव निवासी रिंकी पत्नी विनोद की अज्ञात जहरीला पदार्थ खाने …