अवैध तमंचा व कारतूस सहित एक को पुलिस ने पकड़ा

लखीमपुर खीरी(ब्यूरो)पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संपूर्ण जनपद में अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना मैगलगंज पुलिस द्वारा अभियुक्त शारुख पुत्र जल्ला निवासी ग्राम हेमपुर टांडा थाना मैगलगंज जनपद खीरी को 1 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 1 अदद जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया, जिसके संबंध में थाना मैगलगंज पर आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

लखिमपुर खीरी-आशिष वर्मा की रिपोर्ट

Check Also

जन्म-मृत्यु पंजीकरण में देरी पर बदले नियम, अब दो साल तक DM के अधिकृत अधिकारी से मिलेगा आदेश

निचलौल(महराजगंज़)जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर उत्तर प्रदेश में नई व्यवस्था लागू की गई है। चिकित्सा एवं …