जिला उद्योग के बाबू दिनेश कुमार वरुण को मिली जान से मारने की धमकी*

महराजगंज:-चौक थाना क्षेत्र के  ग्राम सभा बेलभरिया के निवासी जिला उद्योग के बाबू दिनेश कुमार वरुण ने थाने में तहरीर दी है। पीड़ित ने गांव के लोगो पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया हैं। पीड़ित का कहना है कि वह गांव में छुट्टी लेकर के अपने माता-पिता का हाल खबर लेने के लिए आए थे। तभी गाली-गलौज की। विरोध करने पर तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

*जिला प्रभारी महाराजगंज सत्येंद्र प्रताप यादव  की रिपोर्ट*

Check Also

नहर में मछली पकड़ना पड़ा भारी, युवक को घड़ियाल ने बनाया निशाना; तलाश जारी

निचलौल(महराजगंज़)सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के गेड़हवा गांव के पास सोमवार को टेलफाल नहर में मछली पकड़ने …