स्टाफ नर्स ने अपनी बहू से कराया प्रसव  बच्चो की हुई मौत

सवांददाता(जालौन)जालौन रेंढर सरकार ने सुरक्षित प्रसव कराने के लिए गांवों में स्वास्थ्य केंद्र खुले हुए हैं जहां प्रशिक्षित नर्सों द्वारा सुरक्षित प्रसव कराया जाता है लेकिन रेंढर स्वास्थ्य केंद्र पर 23 मई 2021 को प्रसव के लिए कुछ महिलाएं आई तो वहां तैनात नर्स कृष्णा कुमारी दुवे ने केंद्र पर  महिलाओ का प्रसव खुद न करके अपनी बहू सीमा दुबे से करवाया जिसको प्रसव का कोई अनुभव नही था और न ही कोई डिग्री है वह प्रशिक्षित भी नहीं है और सरकारी कर्मचारी भी नहीं है,जिसका खामियाजा प्रसव को आई महिलाओं को अपने नवजात बच्चो की मौत के रूप  में मिला महिलाओं के बच्चो के मरने की सूचना दी गयी तो वहां मौजूद परिजन दाहाड़े मार कर रोने लगे , पीड़ित लोग न्याय के लिए रेंढर थाने पहुंचे तो पुलिस ने ,एक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
एक कहावत है। कि जिस का जाता है,
दर्द उसी को होता है,,
लेकिन वही पुलिस अधीक्षक की पुलिस। रेंढर पुलिस ने अभी तक स्टाफ नर्स और उसकी बहू सीमा दुबे पर कोई कार्यवाही नहीं की।
पीड़ित परिजनों ने कहा कि इस मामले में सब की मिली भगत समझ में आ रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने कहा है कि मामले की जांच कराई जा रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

जिला प्रभारी जालौन-पवन कुमार राठौर

Check Also

मदनपुरा गौसदन में सोलर पैनल चोरी, अज्ञात चोरों ने दिया घटना को अंजाम

🔊 Listen to this महराजगंज़।निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मदनपुरा स्थित गौसदन में बीती …