
ठूठीबारी महराजगंज
पुलिस ,एसएसबी ,स्वास्थ्य विभाग ,शिक्षा विभाग, आईसीडीएस, यूथ क्लब, बाल संसद, स्वयं सहायता समूह, चाइल्ड लाइन ,मानव तस्करी रोध (स्वरक्षा )कार्यक्रम के प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।
पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति शाखा निचलौल के तत्वाधान में कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, तत्पश्चात ए एच टी के इंटरवेंशन ऑफिसर श्रवण कुमार ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि मानव तस्करी रोध (स्वरक्षा) कार्यक्रम के तहत पिछले 3 वर्षों से सैकड़ों बच्चों को बाल श्रम एवं बाल तस्करी से मुक्ति दिलाया गया है। यह कार्यक्रम निचलौल तहसील के क्षेत्र में संचालित है। थाना प्रभारी विजय नरायण ने लोगों को जागरूक करने के लिए आशा, आंगनवाड़ी, चौकीदार, एवं अन्य गांव स्तरीय जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को जागरूक करके लोगों को संबेदित करने का सुझाव दिया। एवं हर स्तर पर बाल श्रम , बाल तस्करी रोकने की बात कही । पूर्व माध्यमिक विद्यालय सडकहवा के शिक्षक श्री राजेश जी ने शिक्षा के अधिकार के तहत बच्चों को शिक्षा एवं उनके विकास की बात बताई। शाखा प्रभारी सिस्टर लिंसी ने बताएं कि बच्चे जो बाल श्रम में लिप्त हैं उन्हें समझाया जाय एवं लॉकडाउन में आर्थिक रूप से तंग परिवारों को चिन्हीकरण करके सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाए। चाइल्ड लाइन टीम सदस्य पिंटू ने टोल फ्री नंबर चाइल्डलाइन का1098, यूपी पुलिस 112 एसएसबी का 1903 के बारे में जानकारी दिया। एसएसबी प्रभारी ठूठीबारी ने इस कार्य को रोकने के लिए पुनीत कार्य का संज्ञा दिया । इस कार्यशाला में अन्य गणमान्य के रूप में पुलिस उप निरीक्षक अजीत कुमार, आंगनवाड़ी पूजा तिवारी, शारदा सुथा, बाल संसद के सुनील कुमार, पीजीएसएस के जूही सिंह, अभिलाष भी उपस्थित रहे इस अभियान का कल अंतिम दिन सामुदायिक केंद्र निचलौल में अवशिष्ट पदार्थों की द्वारा बनाए गए खिलौनों का प्रदर्शन के माध्यम से कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
*संवाददाता-श्याम निगम*
Star Public News Online Latest News