*ठूठीबारी एकता युवा क्लब ने जरूरतमन्दों में बिस्कुट व पानी किया बितरण*

(🌟 स्टार पब्लिक न्यूज)


ठूठीबारी:-आज जहां देश मे कोरोना वायरस महामारी से जंग लड़ रहा है। वहीं देश मे कुछ गरीब परिवारों के लिए समाज सेवी संस्थाएं आगे आ रहे है। सोमवार को एकता युवा क्लब ने कड़ी धूप में डटे गरीब ग्रामीणों को जो बैंक से पैसा निकालने आये थे उनको व राहगीरों व पुलिसकर्मी को जो दिन-रात एक किये हुए है ।लोगो के सुरक्षा में अपनी जान जोखिम में डाले हुए है उनकी सेवा हेतु एकता युवा क्लब के अध्यक्ष राजकुमार चौधरी के नेतृत्व में प्रदीप श्रीवास्तव व संदीप बर्मा,खुसबुद्दीन राइन,भोला वर्मा, पवन साहनी, मुन्ना मद्धेशिया,जितेन्द्र रौनियार,कन्हैया चौधरी,सोनू रौनीयार,गोलू वर्मा,
अशोक गौतम,अंगद साहनी, ने पानी व बिस्कुट वितरण किया जिसका लोगों ने सराहना की। एकता युवा क्लब के अध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने ने बताया कि आगे भी इस तरह के कार्य किया जाएगा जिससे समाज में एक संदेश जाएगा।एकता युवा क्लब के अध्यक्ष ने ग्रामीणों को माक्स लगाने की अपील करते नजर आए।

रिपोर्टर- नीतीश कुमार

Check Also

श्रावण मास को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीआईजी व एसपी ने पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण

🔊 Listen to this महराजगंज़।आगामी श्रावण मास के मद्देनज़र महराजगंज जिला प्रशासन और पुलिस पूरी …