*सैनिटाइजर मास्क और गलैप्स वितरण कर लोगो को जागरूक किये-विधायक अमन मणि*

*रिपोर्टर रतन गुप्ता*


*आज नौतनवां विधायक अमन मणि त्रिपाठी एवं आदर्श न०पं०सोनौली के अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सोनौली नगर के प्रत्येक वार्ड के सभासदों एवं बूथ कमेटी के सदस्यों के माध्यम से क्षेत्र के जनता को इस कोरोना जैसे वायरस से बचाव हेते मास्क,सेनेटाइजर व गलैप्स वितरित किया।*
*इस अवसर पर विधायक नौतनवां ने कहा कि आज यह कोरोना वायरस पूरे विश्व मे संक्रामक रूप ले चुका है इसका मात्र बचाव ही इलाज है। इस लिए लॉक डाउन का पालन करें,घर मे रहें सुरक्षित रहें।*
*वही चेयरमैन प्रतिनिधि श्री त्रिपाठी ने कहा कि आप सभी से अनुरोध है कि लॉक डाउन का पालन करें और अपने अपने घरों में ही रहें अनावश्यक घर से बाहर न निकलें, और यदि किसी आवश्यक कार्य हेतु घर से बाहर निकल रहें हैं तो मास्क जरूर लगायें। विधायक जी के सहयोग से हम लोगों के द्वारा आप सभी तक आप की जरूरत की वस्तुओं को पहुचाया जा रहा है आप लोग देख रहें होंगे कि प्रतिदिन सुबह व शाम का भोजन नगर पंचायत के कर्मचारियों के माध्यम से जरूरतमंदों के घर तक पहुँचाया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ हम लोग नगर के गरीब असहाय लोगों को राशन का थैला भी देने का कार्य कर रहें हैं*।
*इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि देशदीपक पान्डेय, सभासद बेचन प्रसाद,प्रदीप नायक,अमीर आलम,राजकुमार नायक,अफरोज खान,प्रेम यादव सहित बूथ कमेटी के सदस्यगण उपस्थित रहें।*

Check Also

श्रावण मास को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीआईजी व एसपी ने पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण

🔊 Listen to this महराजगंज़।आगामी श्रावण मास के मद्देनज़र महराजगंज जिला प्रशासन और पुलिस पूरी …