*निचलौल में तेंदुए का आतंक, झोपड़ी में बंधी बकरी को बनाया शिकार*

*रिपोर्टर रतन गुप्ता*


*महराजगंज की सोहगीबरवा सेंक्चुरी के निचलौल रेंज के जंगल से निकल एक तेंदुआ शुक्रवार की आधी रात को बड़हरा चरगहा के छावनी टोला में पहुंच गया। झोपड़ी फाड़ कर अंदर घुसा। बकरी का शिकार कर दिया।*
*आहट पर परिजन जाग गए। शोर मचाने के बाद तेंदुआ घर के पीछे से फरार हो गया। गांव में तेंदुआ घुसने की सूचना पर डीएफओ पुष्प कुमार के.निर्देश पर निचलौल रेंज के वन क्षेत्राधिकारी जगरनाथ प्रसाद छावनी टोला पहुंचे। तेंदुआ के पदचिन्हों को देख गांव वालों को सचेत किया कि वह रात में घर से बाहर ना निकलें। दिन में जंगल के अंदर ना जाएं।*——————–

Check Also

नहर में मछली पकड़ना पड़ा भारी, युवक को घड़ियाल ने बनाया निशाना; तलाश जारी

निचलौल(महराजगंज़)सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के गेड़हवा गांव के पास सोमवार को टेलफाल नहर में मछली पकड़ने …