निचलौल-बहुआर सड़क पर गिरा पेड़, घंटों आवागमन बाधित

निचलौल थाना क्षेत्र निचलौल-बहुआर मार्ग पर सुबह अचानक एक पेड़ सड़क पर गिर जाने से आवागमन बाधित हो गया। पेड़ गिरने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। इसी दौरान एक बस भी पेड़ की चपेट में आने से रास्ते में फंस गई। हालांकि, किसी तरह की जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया।पेड़ गिरने के बाद राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटों तक मार्ग अवरुद्ध रहने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत हुई।सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सड़क पर गिरे पेड़ को काटकर हटाया गया। पेड़ हटने के बाद मार्ग पर वाहनों का आवागमन दोबारा शुरू हो गया। स्थानीय लोगों ने समय रहते पेड़ हटाए जाने पर राहत की सांस ली।

जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट

Check Also

सोहगीबरवा में लगी ‘राहत चौपाल’, डीएम -एसपी ने बाढ़ तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश

🔊 Listen to this महराजगंज़।निचलौल तहसील क्षेत्र के गंडक नदी एवं संभावित बाढ़ की स्थिति …