नारायणी नदी में मिले अज्ञात महिला के शव को नेपाल पुलिस को सौंपा

महराजगंज़।कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में नारायणी (गंडक) नदी से बरामद अज्ञात महिला के शव को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शनिवार को ठूठीबारी बॉर्डर के रास्ते शव को नेपाल भेजा गया। दोनों देशों के अधिकारियों की मौजूदगी में सुपुर्दगी की औपचारिकताएं पूरी की गईं। पुलिस के हैमुताबिक, 1 सितंबर 2026 को सूचना मिली थी कि नारायणी/गंडक नदी में एक महिला का शव बहकर ग्राम चैनपट्टी के पास नदी के बीच स्थित टीले के किनारे फंस गया है। सूचना मिलते ही तरयासुजान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। महिला की पहचान तत्काल नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए रविंद्रनगर स्थित मॉर्चरी हाउस भेजकर फ्रिजर में सुरक्षित रखवाया। नियमानुसार पंचायतनामा की कार्रवाई भी पूरी की गई। पुलिस के अनुसार, महिला की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष थी। उसका रंग गेहुआं और कद करीब चार से साढ़े चार फीट बताया गया। शव की स्थिति काफी खराब थी। शरीर पर किसी तरह के आभूषण नहीं मिले थे।नदी में लंबे समय तक पड़े रहने के कारण शव काफी फूल गया था तथा शरीर के कई हिस्सों की त्वचा की परतें भी फट गई थीं। ऐसी स्थिति में महिला की पहचान कर पाना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था।मामले में तरयासुजान थाना के उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार और कांस्टेबल आशीष कुमार ने आवश्यक कार्रवाई की। वहीं कुशीनगर के तहसीलदार देवेंद्र कुमार यादव की मौजूदगी में संबंधित कानूनी प्रक्रिया पूरी कराई गई। 4 सितंबर को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव को ठूठीबारी सीमा के रास्ते नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान नेपाल पुलिस के इंस्पेक्टर सुब राज बम समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। दोनों देशों के अधिकारियों की मौजूदगी में आवश्यक दस्तावेजी और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव नेपाल पुलिस को सौंपा गया।

 

जिला प्रभारी-विजय कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट

Check Also

सोहगीबरवा में लगी ‘राहत चौपाल’, डीएम -एसपी ने बाढ़ तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश

🔊 Listen to this महराजगंज़।निचलौल तहसील क्षेत्र के गंडक नदी एवं संभावित बाढ़ की स्थिति …