भेड़िया, बजहा उर्फ अहिरौली और भेड़ियारी में एक ही रोजगार सेवक की तैनाती पर ग्रामीणों ने मांगी निष्पक्ष जांच।
निचलौल(महराजगंज़)तीन ग्राम पंचायतों में एक ही रोजगार सेवक की उपस्थिति को लेकर प्रकाशित खबर के बाद भी विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि भेड़िया ग्राम पंचायत के निवासी रोजगार सेवक जयग्रीष पटेल से भेड़िया के साथ-साथ बजहा उर्फ अहिरौली और भेड़ियारी ग्राम पंचायतों का कार्य लिया जा रहा है।ग्रामीणों के अनुसार, भेड़िया से बजहा उर्फ अहिरौली की दूरी लगभग 18 किलोमीटर तथा भेड़ियारी की दूरी करीब 21 किलोमीटर है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि एक ही दिन में तीनों ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्यों का निरीक्षण और मोबाइल आधारित उपस्थिति कैसे दर्ज की जा रही है।ग्रामीणों का कहना है कि यदि तीनों ग्राम पंचायतों में नियमित रूप से हाजिरी दर्ज हो रही है, तो विभाग को मोबाइल हाजिरी, जीपीएस लोकेशन और समय का तकनीकी सत्यापन कराना चाहिए। उनका आरोप है कि मामले की शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस जांच या कार्रवाई नहीं हुई है।ग्रामीणों ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और जिला कार्यक्रम समन्वयक (मनरेगा) से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय करने तथा यदि अनियमितता मिले तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News