निचलौल(महराजगंज़)कुएं में गिरे किंग कोबरा का रेस्क्यू करने के दौरान सर्पमित्र इंसाद अंसारी (38) घायल हो गए। इंसाद अंसारी पुत्र रज्जाक अंसारी, निवासी ग्राम जमुई कला, कुएं में गिरे किंग कोबरा को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान किंग कोबरा ने उनके हाथ के उगली में डस लिया। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है और चिकित्सकीय निगरानी में उनका इलाज जारी है। इंसाद अंसारी लंबे समय से क्षेत्र में सर्पमित्र के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे रिहायशी इलाकों में निकलने वाले विषैले एवं अन्य सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें जंगल में छोड़ने का कार्य करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News