भीषण आग में उजड़ा आशियाना, परिवार हुआ बेघर

सिंदूरिया(महराजगंज)सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बरगदवा राजा में सोमवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। खाना बनाते समय अचानक लगी आग ने फूलबदन की झोपड़ी को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर में झोपड़ी के अंदर चूल्हे पर भोजन बनाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज लपटों के कारण झोपड़ी में रखा खाद्यान्न, कपड़े, बिस्तर, बर्तन, चारपाई सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक झोपड़ी और उसमें रखा पूरा सामान नष्ट हो चुका था।इस हादसे के बाद पीड़ित परिवार के सामने रोजमर्रा की जरूरतों का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

सिंदुरिया संवाददाता – रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

हनुमानजी की तरह दौड़कर हाजिरी लगाते हैं रोजगार सेवक? तीन ग्राम पंचायतों में उपस्थिति पर उठे सवाल

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज़)विकास खंड निचलौल में एक रोजगार सेवक की कार्यप्रणाली को लेकर …