भारत गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, कालाबाजारी के आरोप

निचलौल(महराजगंज) निचलौल तहसील क्षेत्र में स्थित भारत गैस एजेंसी पर बीते तीन दिनों से बंदी के बाद मंगलवार को लगभग 12 बजे एजेंसी खुलते ही उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में उपभोक्ता पासबुक और पैसे लेकर लाइन में खड़े रहे, लेकिन एजेंसी खुलने के बावजूद उनकी पर्ची तक नहीं काटी गई। उपभोक्ताओं का कहना है कि वे पिछले कई दिनों से लगातार सुबह 3 बजे से लाइन में लग रहे हैं, फिर भी उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। कई लोगों ने आरोप लगाया कि एक सप्ताह पहले पर्ची कटवाने के बाद भी अभी तक सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हुई, जबकि मोबाइल मैसेज में सिलेंडर डिलीवर दिखाया जा रहा है। लाभार्थियों ने एजेंसी पर कालाबाजारी का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आम उपभोक्ताओं को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। उनका कहना है कि “हम लोग चार-चार दिन से लाइन लगा रहे हैं, लेकिन सिलेंडर नहीं मिल रहा। आखिर यह कालाबाजारी कब तक चलेगी?”वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि एजेंसी के कर्मचारी स्थिति बिगड़ती देख शटर लॉक कर वहां से चले गए, जिससे उपभोक्ताओं में और अधिक आक्रोश फैल गया। सूत्रों के हवाले मिली जानकारी कर्मचारी आने से पहले ही झोले में पासबुक रख कर आ रहे है और मोटी रकम ले रहे हैं जिससे पहले से खड़े उपभोक्ताओं का नंबर आते आते ही सिलेंडर खत्म हो जा रहा है।

जिला प्रभारी-विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

बस स्टेशन के पास नाले में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज)बस स्टेशन के पास स्थित नाले में मंगलवार को एक युवक …