निचलौल तहसील पर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन: गलत पैमाइश के विरोध में डीएम को सौंपा ज्ञापन

निचलौल(महराजगंज)आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने सोमवार को निचलौल तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी महाराजगंज को संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर चकबंदी विभाग पर गलत पैमाइश करने का आरोप लगाया गया।प्रदर्शनकारियों का कहना था कि निचलौल ब्लाक के ग्राम बैठवलिया में चकबंदी विभाग द्वारा सही तरीके से पैमाइश नहीं की गई है, जिससे ग्रामीणों में भारी असंतोष है। इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा कई बार एसडीएम, एडीएम, डीएम, थाना दिवस, तहसील दिवस तथा मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक न तो दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर कोई कार्रवाई की गई है और न ही संबंधित लेखपाल व कानूनगो को हटाया गया है। जाहिद अली ने प्रशासन से मांग की कि जिला स्तरीय टीम गठित कर मौके पर निष्पक्ष जांच कराई जाए और सही ढंग से पैमाइश कराकर ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आम आदमी पार्टी धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

जिला प्रभारी-विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

नहर में मछली पकड़ना पड़ा भारी, युवक को घड़ियाल ने बनाया निशाना; तलाश जारी

निचलौल(महराजगंज़)सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के गेड़हवा गांव के पास सोमवार को टेलफाल नहर में मछली पकड़ने …