उपजिलाधिकारी ने पंचायत भवन में किसानों संग की बैठक

सिंदुरिया(महराजगंज)उपजिलाधिकारी सदर विजय सिंह ने पंचायत भवन सिंदुरिया में किसानों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक का मुख्य उद्देश्य किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देना तथा उन्हें अधिक से अधिक लाभ दिलाना था। इस दौरान उन्होंने किसानों से शत-प्रतिशत फार्मर आईडी बनवाने का आग्रह किया और इसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।उपजिलाधिकारी ने बताया कि सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने, उनकी फसलों का सही आंकलन करने और योजनाओं का लाभ सीधे उनके खातों तक पहुंचाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की फार्मर आईडी नहीं बनी है, वे जल्द से जल्द अपना पंजीकरण कराएं, ताकि भविष्य में किसी भी योजना से वंचित न रह जाएं।बैठक के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों ने भी किसानों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही किसानों को आयुष्मान भारत योजना, फसल बीमा योजना तथा अन्य कृषि संबंधित योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर कुल 20 आयुष्मान कार्ड तथा 12 फैमिली आईडी बनाए गए, जबकि कई किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन भी किया गया।उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गांव-गांव जाकर अभियान चलाया जाए और प्रत्येक पात्र किसान का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी किसान सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।इस मौके पर उप निदेशक (कृषि) संजीव कुमार, सचिव सत्यम चौधरी, हल्का लेखपाल दुर्गेश चौधरी, ग्राम प्रधान केशव यादव, समूह सखी पुनीता, विजय यादव, संजय, फेंकू गुप्ता, संदीप चौधरी, संदीप शर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

सिंदुरिया संवाददाता – रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

लकड़ी विवाद में मारपीट, युवक का सिर फटा—दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

🔊 Listen to this सिंदुरिया(महराजगंज) सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चिउटहा निवासी इश्तयाक ने …