बस स्टेशन के पास नाले में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

निचलौल(महराजगंज)बस स्टेशन के पास स्थित नाले में मंगलवार को एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाकर कब्जे में लेकर पहचान कराने की कार्रवाई शुरू की। कुछ ही देर में मृतक की पहचान गजेंद्र प्रजापति (35) निवासी रूद्ररौली के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि गजेंद्र पेंटिंग का काम करता था और उसे शराब पीने की लत थी। वह अक्सर कई दिनों तक घर नहीं आता था और नशे की हालत में कहीं भी रात गुजार देता था। बताया गया कि वह पिछले करीब तीन दिनों से घर से लापता था।मृतक की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी रीता, माता विंदा, पिता रमेश और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

जिला प्रभारी- विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

8 माह से मानदेय न मिलने पर ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा गुस्सा, जिलाधिकारी को जल्द मानदेय भुगतान का सौंपा ज्ञापन

🔊 Listen to this सिंदुरिया(महराजगंज) जिले के ग्राम रोजगार सेवकों को पिछले आठ महीनों से …