बिना अनुमति काटे चार सागौन के पेड़, 31 बोटा लकड़ी बरामद

सिंदुरिया(महराजगंज)दक्षिणी चौक रेंज के ग्राम सभा पिपरा सोनाडी में सोमवार को बिना वन विभाग की अनुमति के चार सागौन के पेड़ काटने का मामला सामने आया है। इस मामले में संबंधित ठेकेदार शैलेश पटेल के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई की है।जानकारी के अनुसार चौक क्षेत्र के पिपरा सोनाडी गांव में अवैध रूप से सागौन के पेड़ काटे जाने की सूचना वन दरोगा नित्यानंद मौर्या को मिली। सूचना पर मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो पाया गया कि शैलेश पटेल द्वारा वन विभाग से किसी भी प्रकार की अनुमति लिए बिना ही चार सागौन के पेड़ कटवा दिए गए थे। काटी गई लकड़ी को उनके घर के बगल में रखा गया था।वन दरोगा नित्यानंद मौर्या ने बताया कि सूचना के आधार पर टीम के साथ मौके पर पहुंचकर 31 बोटा सागौन की लकड़ी बरामद कर जब्त कर ली गई। साथ ही शैलेश पटेल के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

सिंदुरिया संवाददाता – रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

नहर में मछली पकड़ना पड़ा भारी, युवक को घड़ियाल ने बनाया निशाना; तलाश जारी

निचलौल(महराजगंज़)सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के गेड़हवा गांव के पास सोमवार को टेलफाल नहर में मछली पकड़ने …