बिना परमिट धड़ल्ले से कट रहे हरे पेड़, वन विभाग की भूमिका पर उठे सवाल

महराजगंज।सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के दक्षिणी चौक रेंज स्थित नाथनगर बीट में हरे–भरे पेड़ों की अवैध कटान खुलेआम जारी है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार ठेकेदार बिना किसी परमिट के कीमती पेड़ों को बेखौफ काट रहे हैं, जबकि वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी इस पूरे खेल पर चुप्पी साधे हुए हैं। सूत्रों की मानें तो नाथनगर बीट के बड़हरा राजा टोला शेखपुरवा में मछुआ का पेड़, झुंगवा में शीशम, परासखाड़ टोला जोगा में शीशम और सागौन, वहीं परासखाड़ खास में आम का पेड़ काटा जा चुका है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह पूरा कटान वन विभाग के कुछ कर्मचारियों और लकड़ी ठेकेदारों की मिलीभगत से कराया जा रहा है, जिससे कीमती लकड़ी की तस्करी धड़ल्ले से चल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां ठेकेदार इस अवैध कमाई से मालामाल हो रहे हैं, वहीं विभाग के कुछ अधिकारी भी कथित रूप से अपना फायदा सुरक्षित कर रहे हैं। लगातार हो रही अवैध कटान से क्षेत्र की हरियाली और पर्यावरण संतुलन पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से जांच की मांग की है ताकि जिम्मेदारों पर तत्काल कार्रवाई हो सके और जंगल बचाने की कवायद प्रभावी ढंग से की जा सके। इस सम्बंध में दक्षिणी चौक रेंज का अतिरिक्त प्रभार सम्भाल रहे। उत्तरी चौक रेंज के वनक्षेत्राधिकारी रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि बड़हरा राजा टोला शेखपुरवा में कटे महुआ के पेड़ का सत्रह हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। है। जुर्माना न जमा करने की स्थिति में आरोपी ठेकेदार पर आवश्यक कार्यवाई की जाएगी। जिन पेड़ो का अतिरिक्त कटान कराया गया है तो उस पर जांच शुरू कर दिया गया है।

सवाददाता श्रवण कुमार वर्मा की रिपोर्ट

Check Also

पीएचसी बागापार में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन, एसीएमओ व डिप्टी सीएमओ ने किया अनुश्रवण

🔊 Listen to this झनझनपुर (महराजगंज)प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बागापार पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य …