एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

निचलौल(महराजगंज)सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय, टिकुलहियाँ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) रानी लक्ष्मीबाई इकाई की स्वयंसेविकाओं ने “स्वच्छता ही सेवा है” कार्यक्रम के तहत टिकुलहियाँ गाँव स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके साथ ही गांव में स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आनंद कुमार मिश्र ने स्वयंसेविकाओं को स्वच्छता का मानव जीवन में महत्व समझाते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण से अच्छे विचार, बेहतर स्वास्थ्य और मजबूत समाज का निर्माण होता है। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को जीवन भर स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प भी दिलाया।इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा एनएसएस इकाई की अनेक स्वयंसेविकाएं मौजूद रहीं।

 

जिला प्रभारी – विजय पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

शिकायत पर अधिकारियों ने लिया संज्ञान, मिनी स्टेडियम की हुई साफ-सफाई

सिंदुरिया मिनी स्टेडियम में गंदगी और खरपतवार से खिलाड़ियों को हो रही थी परेशानी, खराब …