Breaking News

अपनी जेब गर्म करने में लगे ठेकेदार, मानक के विपरित कराया जा रहा काम

चौक (महराजगंज) नगर पंचायत चौक के वार्ड नंबर 10 रमेश पटेल के घर से सलाउद्दीन के घर होते हुए नहर के पुल तक हो रहे आरसीसी रोड का निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा जहां अनियमितता बरती जा रही है। वही आधे इंच की गिट्टी डालकर ढलैया का कार्य कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा कि निर्माण कार्य आर सीसी रोड मानक के अनुसार नही हो रहा है सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा मानक का ध्यान नही रखा जा रहा है और मनमानी तरीके से काम कराया जा रहा है। जिसे लेकर वार्ड वासियों में रोष व्याप्त है।

चौक सवांददाता-श्रवण वर्मा की रिपोर्ट

Check Also

निचलौल में अवैध डीजल भंडारण का भंडाफोड़, 700 लीटर डीजल बरामद

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज)अवैध डीजल भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान …