Breaking News

अज्ञात कारणों से घर में लगी आग, घरेलू सामान जलकर राख

सिंदुरिया(महाराजगंज)सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोनवल मे राजेश यादव पुत्र श्री राम के घर मे शुक्रवार की रात अज्ञात कारणों से आग से सभी सामान और दस हजार नगद व कपडे जल कर खाक हो गये।वही इसकी सूचना घर वालों को कमरे से उठी आग की धुंआ निकलने पर हुई। जब तक आग पर बुझाने का प्रयास करते तब तक घर का समान जलकर नष्ट हो गया। राजेश यादव ने बताया कि सभी लोग घर् के बरामदे में सोए थे, पीछे कमरे से रात को अचानक आग कि लपट उठने पर मालूम चला कि घर मे कहीआग लग गई है। रोजमर्रा वाली सभी समानों व नक़दी रुपया भी जलकर खाक हो गया।

Check Also

विशेष सचिव के निरीक्षण से मचा हड़कंप, सीएचसी में खामियां देख लगाई फटकार

बजहा के अमृत सरोवर की सराहना, ग्रामीणों ने गंडक की सफाई व स्वास्थ्य सुविधाओं की …