भाजपा नेता निर्भय सिंह व काशीनाथ सिंह मुख्यमंत्री से की मुलाकात।

महराजगंज। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भाजपा के युवा नेता निर्भय सिंह व काशीनाथ सिंह मिलकर विकास के मुद्दों पर अहम बात की।क्षेत्र के नदियों के बंधे को सुदृढ़ करने के विषय में भी विस्तृत रूप से चर्चा किया एवं संबंधित अधिकारियों से वार्ता करने को मुख्यमंत्री से आग्रह भी किया।

मंडल अध्यक्ष उमेश गुप्ता के प्रस्ताव पर युवा नेता ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया तो, मुख्यमंत्री ने छठ महापर्व पर त्वरित विकास योजना के अंतर्गत युवा नेता निर्भय सिंह को कुछ सड़कों का सौगात दिया। युवा नेता निर्भय सिंह ने पनियरा और परतावल के मध्य तहसील के लिए भी कहा।
वही नगर पंचायत परतावल के भावी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भाजपा नेता काशीनाथ सिंह ने नगर पंचायत परतावल के समग्र विकास हेतु विषयवार कई मुद्दों पर चर्चा किया। तत्काल मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता करने का आश्वान दिया एवं भाजपा नेता काशीनाथ सिंह ने छठ महापर्व पर जनता में शांति व्यवस्था कायम रहें ऐसा मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि जिले के अधिकारियों को निर्देश दिया जाए।
काशीनाथ सिंह ने नगर पंचायत परतावल के आगामी चुनाव को लेकर के भी चर्चा किया एवं विधान सभा पनियरा के युवा नेता ने मुख्यमंत्री से पनियरा विधानसभा के विकास के साथ-साथ महाराजगंज महोत्सव की भी व्याख्या की, जिस पर मुख्यमंत्री ने तारीफ भी किया।
काशीनाथ सिंह ने सहारा में फंसे निवेशकों के पैसों के बारे में भी चर्चा किया जिसमें मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि,
बहुत जल्द उचित कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष उमेश गुप्ता, विधायक मीडिया प्रभारी कौशल श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

Check Also

फाइलेरिया से बचाव की खिलाई गयी दवा 

🔊 Listen to this महराजगंज:-चौक में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ …