घर मे सो रहे गरीब के मकान मे लगी आग

भीषण आग लगने से घर मे रखा सब समान जलकर स्वाहा

मुहल्ले वालो के सहयोग से आग बुझी

कोंच(जालौन)नगर के मुहल्ला भगत सिंह नगर निवासी लालसिंह कुशबाहा पुत्र गोविंद दास अपने अधबने मकान में परिवार सहित रहते है और सब्जी का ठेला लगा कर अपना जीवन यापन करते है बीती रात करीबन बारह बजे के आस पास वह खाना पीना खाकर परिवार के साथ सो गये तभी लाल सिंह की आंख खुली तो देखा कि आग लगी है तो वह जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया चुकि मकान में एक ही दरवाजा है आवाज सुनकर अडोस पड़ोस के कई लोग आ गये औऱ तेज लगीं आग को बुझाने का प्रयास करने लगे तभी पीड़ित ने इस घटना की सूचना फोन के जरिये दमकल विभाग के हेल्प लाइन नंबर 101डॉयल कर देने की कोशिश की मगर कोई फोन नही लगा काफी देर बाद मुहल्ले के लोग पानी डाल डाल कर आग बुझाते रहे तब दो तीन घण्टो के बाद आग पर काबू पाया जा सका है पीड़ित गरीब लालसिंह ने बताया है कि इस आग की घटना में घर मे रखे टीवी पंख कपड़े घर गहस्थी का खाने पीने का सामान जलकर राख हो गया मुहल्ले के लोगो ने बताया है कि इस आग की घटना में लालसिंह का करीबन साठ हजार रुपये का भारी नुकसान हो गया है इस घटना से पीड़ित परिवार के घर मे मातम देखा गया है उसने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

जिला प्रभारी जालौन-पवन राठौर की रिपोर्ट

Check Also

अज्ञात जहरीला पदार्थ खाने से महिला की तबीयत बिगड़ी, सीएचसी में कराया गया भर्ती

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज)भेड़िहारी गांव निवासी रिंकी पत्नी विनोद की अज्ञात जहरीला पदार्थ खाने …