खबर कबरेज करने गये पत्रकार पर जानलेवा हमला
Admin
July 5, 2021
585 Views
चौक(महराजगंज)चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा परसौनी में खबर कवरेज करने गए पत्रकार के ऊपर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया।प्राप्त समाचार के अनुसार स्टार पब्लिक न्यूज़/जिज्ञासा न्यूज़ भारत अखबार के सवांददाता रईस आलम के ऊपर ग्राम सभा के निवासी नईम पुत्र इब्राहिम, युसूफ पुत्र समसुद्दीन,इसराफिल पुत्र यूसुफ, जिब्रईल पुत्र यूसुफ,इजराइल पुत्र यूसुफ ने मिलकर धारधार हथियार लेकर दौड़ा कर हमला कर घायल कर दिया। चौक थाना प्रभारी बृजेश सिंह का कहना है तहरीर मिली है मामला संज्ञान में है सभी आरोपी पकड़े जा चुके है।जांच कर सभी दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।