राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सिंदुरिया थाने किया निरीक्षण, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश

सिन्दुरिया (महराजगंज) सिंदुरिया थाने में राज्य महिला आयोग की टीम ने महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया।साथ ही महिला हेल्प डेस्क में आयी शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया।
इस दौरान महिला आयोग टीम की सदस्य अर्चना चन्द्रा ने महिला हेल्प डेस्क पर आये हुए प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के बारे में महिला आरक्षी से विस्तार से जानकारी प्राप्त की और उन्होंने महिला उत्थान के सम्बन्ध में सरकार द्वारा चलायी जा रही महत्वकांक्षी योजनाओं को प्रत्येक महिला तक पहुचाने के लिए यहां उपस्थित महिला आरक्षियों को निर्देशित किया।निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क पर न्याय के लिए ग्रामसभा लेदवा से आयी हुई महिला पूनम देवी के शिकायत पत्र को लेते हुए सम्बंधित महिला आरक्षी को जल्द से जल्द मामले निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया।इस दौरान जिला प्रोबेशनल अधिकारी जकी अहमद, जिला समन्यवक महिला कल्याण प्रियंका सिंह,पीआरओ अशोक पाण्डेय, एसओ सिंदुरिया अजित कुमार, महिला हेल्प डेस्क के महिला आरक्षी खुशबू पाण्डेय व् श्यामल यादव सहित समस्त स्टाप उपस्थित रहे।

 

उप संपादक-रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

मदनपुरा गौसदन में सोलर पैनल चोरी, अज्ञात चोरों ने दिया घटना को अंजाम

🔊 Listen to this महराजगंज़।निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मदनपुरा स्थित गौसदन में बीती …