फरेंदा मे कार और टेम्पो मे टक्कर, चार की हालत गंभीर

फरेंदा(महराजगंज):-फरेंदा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत फरेंदा उत्तरी बाईपास पर शनिवार दोपहर एक कार और टेंपो की आमने सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में टेंपो में सवार चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में भर्ती कराया जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घायलों में कमलावती, अजय उम्र डेढ़ वर्ष निवासी कटाईकोट मदरहना थाना पुरंदरपुर, अंकित निवासी महदेवा मिश्रौलिया, विजयभान सेखुआनी नौतनवा शामिल है। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। और तहरीर मिलते ही कार्यवाही किया जायेगा!

फरेंदा तहसील प्रभारी- सतीश कुमार चौरसिया

Check Also

कंप्यूटर ऑपरेटर संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने संत कुमार

सिंदुरिया (महराजगंज)कंप्यूटर ऑपरेटर VB-G RAM G वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष संदीप यादव …