सिंदुरिया (महराजगंज) सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पतरेंगवा मे बृहस्पतिवार को सुबह 7:00 बजे एक 22 वर्षीय युवती ने विषाक्त पदार्थ खा ली जिसे एम्बुलेंस से इलाज के लिये जिला अस्पताल ले जाया गया जिसकी इलाज के दौरान हुई मौत।
प्राप्त समाचार के अनुसार डॉली पुत्री पप्पू पटेल( 22) वर्ष ने आज सुबह 7:00 बजे किसी कारण से विषाक्त पदार्थ खा लिया तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल इलाज के लिए ले गये जहाँ पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इसकी शादी निचलौल थाना क्षेत्र ग्राम सभा हरदी में हुई है और 15 दिन पूर्व वह अपने मायके पतरेंगवा आयी हुई थी। सिंदुरिया पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
Check Also
घर से गायब किशोरी सकुशल बरामद, आरोपी सलाखों के पीछे
🔊 Listen to this झनझनपुर (महराजगंज)चौक थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब पंद्रह दिन …
Star Public News Online Latest News