*वकील कि पिटाई से sp ने किया दो पुलिस वालों को निलंबित*

ठूठीबारी ।महराजगंज

ठूठीबारी में एक बायपास रोड बन रहा है । सड़क के दोनों तरफ से अतिक्रमण को हटाया जा रहा था मौके पर एसडीएम अभय कुमार गुप्ता,सीओ रणविजय सिंह, और पुलिसकर्मी गए थे । मौके पर बहुत अधिक भीड़ होने पर पुलिस कर्मियों के द्वारा भीड़ को हटाया जा रहा था । उसी दौरान एक व्यक्ति के साथ नोकझोंक होने पर दो पुलिसकर्मियों के द्वारा एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया और उससे मारपीट भी हुई । उपरोक्त प्रकरण में एसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि क्षेत्राधिकारी निचलौल के द्वारा जांच में पाया गया कि दो सिपाही क्रमश आशुतोष कुमार और कॉन्स्टेबल शशिकांत के द्वारा उपरोक्त व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार किया गया था ।इसलिए दोनों को निलंबित किया गया है। जबकि मौके पर उपस्थित सब इंस्पेक्टर के द्वारा उपरोक्त व्यक्ति को बचाया जा रहा था । जैसे कि वीडियो से प्रदर्शित हो रहा है।
जांच चल रही है दोषियों को बख्शा नही जाएगा।

*संवाददाता- श्याम निगम*

Check Also

घर से गायब किशोरी सकुशल बरामद, आरोपी सलाखों के पीछे

🔊 Listen to this झनझनपुर (महराजगंज)चौक थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब पंद्रह दिन …