Breaking News

*ब्रेकिंग न्यूज़:महराजगंज में फिर मिले कोरोना के दो पॉजिटिव, एक्टिव केस की संख्या दस हुई*

महराजगंज जिले में पिछले तीन दिन से कोरोना के लगातार केस मिल रहे हैं। रविवार को भी कोरोना के दो पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।
सीएमओ डॉ एके श्रीवास्तव ने बताया कि 15 मई को 55 लोगों का नमूना जांच के लिए भेजा गया था। इसमें से दो का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। एक संक्रमित सदर क्षेत्र के कांध गांव व दूसरा परतावल क्षेत्र के महुअवा महुई गांव का है। इन दो संक्रमितों के चलते अब जिले में एक्टिव केस की संख्या दस हो गई है।

*नीरज गुप्ता*

Check Also

ठूठीबारी थाना क्षेत्र में तस्करी का वीडियो वायरल, दिनदहाड़े साइकिल और मोटरसाइकिल से सामान ले जाने का दावा

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज़)ठूठीबारी थाना क्षेत्र में कथित तौर पर तस्करी की गतिविधियों को …