Breaking News

*गोरखपुर में 72 घंटे में मिला दूसरा कोरोना पॉजिटिव, सीमाओं पर बढ़ी निगरानी*

*रिपोर्टर रतन गुप्ता*

*गोरखपुर में पिछले 72 घंटे में दूसरा कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। मरीज बांसगांव क्षेत्र की एक महिला है। महिला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि गोरखपुर के सीएमओ डा.श्रीकांत तिवारी ने की है।*

*मिली जानकारी के अनुसार, पहले मरीज की तरह, दूसरा मरीज भी दिल्‍ली के सफदरगंज अस्‍पताल से निजी एम्‍बुलेंस के जरिये यहां पहुंचा है। परिवार के एक सदस्य का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा था। एम्बुलेंस से परिवार गांव पहुंचा। ग्रामीणों ने उन्‍हेें एंट्री नहीं करने दी थी। उसके बाद एम्बुलेंस चालक परिवार को जिला अस्पताल में छोड़ कर गायब हो गया। ***

Check Also

कोरोना वेक्सीनेशन को लेकर जागरूकता रैली निकाली

🔊 Listen to this इंद्रा कन्या स्कूल के बच्चों ने निकाली रैली कोरोना महामारी से …