*मिनी ट्रक का स्टेरिंग फेल होने से बिजली के खम्भे में मारी ठोकर*

महराजगंज:-सदर कोतवाली थानाक्षेत्र के ग्राम सभा पतरेंगवा मे निचलौल से महराजगंज की तरफ जा रहे डीसीएम का बीती रात स्टेयरिंग फेल हो जाने के कारण सड़क के किनारे ग्यारह हजार बोल्ट के विद्युत पोल से टकरा गई जिससे विद्युत पोल कई खण्डों में टूट गया।विद्युत पोल से टकराई नही होती तो सामने के मकान में घुस गई होती तो बहुत बड़ा हादसा हो गया होता।डीसीएम का ड्राइवर तबरेज अंसारी खलीलाबाद से निचलौल के लिये लगेज लेकर आया था।लगेज को खाली कर सोमवार की रात नौ बजे महराजगंज की तरफ आ रहा था तभी उसके वाहन का स्टेयरिंग फेल हो गई।चौकी प्रभारी सिंदुरिया जय शंकर मिश्रा का कहना है तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

Check Also

घर से गायब किशोरी सकुशल बरामद, आरोपी सलाखों के पीछे

🔊 Listen to this झनझनपुर (महराजगंज)चौक थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब पंद्रह दिन …