*विधायक के जनता कार्यालय पर देर रात होली मिलन समारोह लोगो के साथ मनाया गया।*

नौतनवा/महराजगंज

होली मिलन समारोह का भब्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नौतनवा विधायक मा0 *अमन मणि त्रिपाठी* जी रहे विधायक जी ने लोगो को रंग अबीर लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की जो देर रात तक धूम-धाम सेे चलता रहा। इस कार्यक्रम में भोजपूरी गानों की धूम रही लोगो पर रंग के फुहारों की बरसात होती रही।
इस अवसर पर *मान0 विधायक* ने सबको होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “होली उत्त्साह,उमंग, प्रेम व आपसी भाईचारे का पर्व है इसे हम सभी आपसी सामंजस्य के साथ मिलजुलकर मनाए।
कार्यक्रम के बतौर विशिष्ट अतिथि नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष *गुड़डू खान* ने होली त्यौहार की महत्ता के बारे में बताया कि “होली त्यौहार को पुरातन समय से लोग मनाते चले आ रहे है आज भले ही इस त्यौहार में फूहड़पन आ गया है परन्तु फिर भी इसकी महत्ता को झुठलाया नही जा सकता।
इस अवसर पर डॉ0 अजीत मणि त्रिपाठी,मान0 श्याम नारायण तिवारी,अनय मणि त्रिपाठी,अजय मणि त्रिपाठी,सोनौली न0प0 अध्यक्ष प्रति0 सुधीर त्रिपाठी, प्रहलाद प्रसाद,नन्दलाल जाय0,शाहनवाज खान,बन्टी पाण्डेय, राजेश ब्वाएड,पूर्व अध्यक्ष न0पा0नौतनवा अशोक जाय0, प्रमोद पाठक,धीरेन्द्र सागर,राजेन्द्र जाय0,आमिर आलम, रामनारायण गौतम,सादाब अन्सारी आदि लोग उपस्थित होकर रात भर होली के रंग में सराबोर होते रहे।

*संवाददाता श्याम निगम*

Check Also

शिकायत पर अधिकारियों ने लिया संज्ञान, मिनी स्टेडियम की हुई साफ-सफाई

सिंदुरिया मिनी स्टेडियम में गंदगी और खरपतवार से खिलाड़ियों को हो रही थी परेशानी, खराब …